MG Comet EV Chhoti Electric Car 2025 : भारत की सबसे छोटी और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार जाने पूरी जानकारी

MG Comet EV Chhoti Electric Car 2025 :- भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, और कार निर्माता कंपनियाँ ग्राहकों की जरूरत के अनुसार नई तकनीकों और डिज़ाइनों के साथ EV मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं। इन्हीं में से एक है MG Comet EV – जो अपने कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, स्मार्ट फीचर्स और सिटी यूज़ फ्रेंडली अप्रोच के लिए जानी जाती है।

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं  जो भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में भी आसानी से चल सके, पार्किंग में जगह कम ले और चलाने में स्मार्ट हो – तो MG Comet EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। कंपनी ने इसमें कई नए एडवांस फीचर्स जोड़े हैं, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

इस लेख में हम जानेंगे MG Comet EV से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियाँ – डिज़ाइन, फीचर्स, बैटरी, रेंज, कीमत, परफॉर्मेंस और भी बहुत कुछ।

क्या है नए और अपडेट फीचर्स

MG Comet EV Chhoti Electric Car 2025 :- नई MG Comet EV में अब  डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप मिलता है जिसमे 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एण्ड 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है | रिवर्स पार्किंग कैमरा (बेहतर क्वालिटी)अब रियर कैमरा की वीडियो क्वालिटी और रेजोलूशन को अपडेट किया गया है, जिससे पार्किंग और भी आसान हो जाती है। इसमे डिजिटल की (Digital Key) और अपने स्मार्टफोन से कार को कंट्रोल किया जा सकता है | वहीं, Exclusive और Exclusive FC वेरिएंट्स को लेदरेट सीटों और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है।

MG Comet EV with Charger
MG Comet EV with Charger – फोटो : MG Motor India

डिज़ाइन

MG Comet EV 2025 का डिज़ाइन सबसे पहला और अनोखा पहलू है जो हर किसी का ध्यान खींचता है।

एक्सटीरियर हाइलाइट्स

  • Length: केवल 2,974 mm – भारत की सबसे छोटी कार

  • ड्यूल टोन बॉडी कलर

  • LED स्ट्रिप्स फ्रंट और रियर में

  • 16 इंच व्हील्स के बराबर कवर वाले छोटे टायर

  • पार्किंग के लिए परफेक्ट डिजाइन

MG Comet EV दिखने में भविष्य की कार लगती है – फ्यूचरिस्टिक LED DRLs, छोटा बोनट और टॉल बॉडी इसे बिल्कुल अलग बनाते हैं।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

आपको इसका बाहरी आकार छोटा लग सकता है, लेकिन अंदर बैठकर आप चौंक जाएंगे।

MG Comet EV Dashboard
MG Comet EV Dashboard फोटो : MG Motor India

 इंटीरियर फ़ीचर्स:

  • 10.25-इंच की डुअल स्क्रीन सेटअप – इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन

  • Android Auto & Apple CarPlay सपोर्ट

  • डिजिटल असिस्टेंट

  • प्रीमियम डैशबोर्ड डिज़ाइन

  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स

  • फुली डिजिटल MID

  • टच बेस्ड एसी कंट्रोल

स्पेस

  • 4 सीटें (2 फ्रंट + 2 रियर)

  • रियर सीट थोड़ी सीमित है, लेकिन बच्चों और छोटे कद के लोगों के लिए ठीक है।

ये भी पढे :- Tata Harrier EV 2025 : फीचर्स, रेंज, लॉन्च डेट और कीमत की पूरी जानकारी हिन्दी मे

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

MG Comet EV उन लोगों के लिए सही है जो शहर में रोज़ाना 45–55 किमी से ज़्यादा नहीं चलते हैं।

बैटरी स्पेसिफिकेशन:

  • 17.3 kWh लिथियम-आयन बैटरी

  • IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग

रेंज:

  • ARAI सर्टिफाइड: 230 किमी

  • रियल वर्ल्ड रेंज: 160–180 किमी (शहर में)

चार्जिंग:

  • 3.3 kW चार्जर से: 7 घंटे में फुल चार्ज

  • कोई DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव

मोटर और पावर

  • मोटर आउटपुट: 41.4 PS

  • टॉर्क: 110 Nm

  • टॉप स्पीड: ~100 किमी/घंटा

  • 0–60 किमी/घंटा: 8.5 सेकंड के आसपास

ड्राइविंग

  • शहर में बहुत स्मूद और शांति से चलती है

  • टाइट यू-टर्न रेडियस और हल्का स्टेयरिंग

सेफ्टी फीचर्स

हालांकि यह एक छोटी कार है, लेकिन MG ने इसमें जरूरी सुरक्षा उपाय शामिल किए हैं।

सेफ्टी हाइलाइट्स

  • डुअल एयरबैग्स

  • ABS with EBD

  • रियर पार्किंग कैमरा

  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स

MG Comet EV की कीमत कितना है ?

MG ने Comet EV को खासतौर पर बजट और यूथ फ्रेंडली बनाया है।

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
Pace₹6.98 लाख
Play₹7.98 लाख
Plush₹8.58 लाख

ऑन-रोड कीमत दिल्ली में ₹7.6 लाख से ₹9.5  लाख तक जाती है।

MG Comet EV के ख़ास फीचर्स (Unique Features)

  • डिज़िटल की – स्मार्टफोन से अनलॉक

  • Voice Commands

  • पर्सनलाइजेशन की ढेरों ऑप्शन

  • डुअल स्क्रीन इंटरफ़ेस

  • i-SMART टेक्नोलॉजी

  • 55+ कनेक्टेड कार फीचर्स

MG Comet EV बनाम अन्य EVs

काररेंजबैटरीकीमत (₹)
MG Comet EV230 किमी17.3 kWh₹6.98–8.58 लाख
Tata Tiago EV250–315 किमी19.2–24 kWh₹8.69–11.99 लाख
Citroen eC3320 किमी29.2 kWh₹11.61–13.50 लाख
Tata Punch EV315–421 किमी25–35 kWh₹10.99–14.49 लाख

MG Comet EV की खासियत है उसका साइज, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कीमत – इसे सबसे अलग बनाती है।

किसके लिए है MG Comet EV?

स्टूडेंट्स
ऑफिस गोअर्स (Home to Office, 20–30 किमी डेली ड्राइव)
2nd कार रखने वाले परिवार
ट्रैफिक और पार्किंग वाली जगहों में रहने वाले लोग

कमियाँ क्या हैं?

  • लंबी दूरी के लिए नहीं बनी

  • 4 लोगों के लिए थोड़ा टाइट स्पेस

  • DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प नहीं

  • हाईवे पर सीमित पावर महसूस होती है

निष्कर्ष: क्या MG Comet EV खरीदनी चाहिए?

अगर आप एक शहर के अंदर चलने वाली स्मार्ट, फ्यूचरिस्टिक और सस्ती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं – तो MG Comet EV एक परफेक्ट चॉइस है। ये उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और कम रनिंग कॉस्ट को महत्व देते हैं।

MG Comet EV दिखने में छोटी ज़रूर है, लेकिन इसमें बड़े-बड़े फीचर्स छिपे हैं। यह भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और ज्यादा आसान और किफायती बना रही है।

MG Comet EV – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

MG Comet EV क्या है?

उत्तर: MG Comet EV एक कॉम्पैक्ट और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन वाली शहरी इलेक्ट्रिक कार है, जो खासतौर पर छोटे शहरों और मेट्रो सिटी के ट्रैफिक के लिए डिज़ाइन की गई है।

MG Comet EV की कीमत कितनी है?

उत्तर: MG Comet EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.98 लाख से ₹8.98 लाख के बीच है, जो इसके वेरिएंट्स पर निर्भर करती है।

MG Comet EV एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज देती है?

उत्तर: MG Comet EV की ARAI सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज लगभग 230 किलोमीटर है, जो शहर में रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।

MG Comet EV को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

उत्तर: AC नॉर्मल चार्जिंग (3.3kW): लगभग 7 घंटे में फुल चार्ज

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट: इस मॉडल में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है

Leave a Reply